स्वाभिमान पर्व के प्रथम दिन महादेव की भक्ति में सराबोर हुआ मंदिर परिसर, भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
गिर सोमनाथ| सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के प्रथम दिन सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में भव्य एवं दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघाणी, डॉ. प्रद्युमन वाजा तथा कौशिक वेकरिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुजरात के प्रसिद्ध कलाकार कीर्तिदान गढ़वी, जिगरदान गढ़वी और उमेश बारोट ने सोमनाथ महादेव की आराधना एवं भजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, विरासत और सनातन धर्म को संगीत की मधुर स्वर-लहरियों में पिरो दिया। शिव भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध होकर शिव भक्ति में लीन हो गए और संगीत की धुनों पर झूम उठे। दर्शकों ने भी तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए भक्ति गीतों में सुर से सुर मिलाया।
साईंराम दवे ने साहित्यिक प्रस्तुति के माध्यम से सोमनाथ महादेव की स्थापना, विदेशी आक्रमणों, हमारे वीर योद्धाओं तथा आज भी अडिग खड़े सोमनाथ मंदिर और हमारी ऐतिहासिक धरोहर पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया। कर्णप्रिय संगीत, रोशनी से जगमगाता मंदिर परिसर और निरंतर निहारते रहने पर भी मन न भरने वाला अलौकिक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का देवालय—इन तीनों के संगम से मानो दिव्य वातावरण का सृजन हो गया। कलाकारों ने शिव भक्ति गीतों के साथ-साथ गरबा की भी शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सांसद राजेश चुडासमा, विधायक भगवानभाई बारड, पूर्व सांसद मोहन कुंडारिया, सचिव आलोक पांडे, टी. नागराजन, दिलीप राणा, सोमनाथ के कलेक्टर आई.ए. उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
रीवा में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का संदेश, सशक्तिकरण में योगदान का आह्वान
बंगाल में भाजपा का हमला, टीएमसी पर जमीन छीनकर घुसपैठियों को देने का आरोप
ईरान में फंसे 3000 भारतीय मेडिकल छात्रों पर संकट, अब सरकार से बड़ी उम्मीद
MP में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना डिलीवरी 250 जन्म प्रमाण पत्र जारी
पीएम मोदी की अपील: असम, केरल और पुदुचेरी में युवाओं से रिकॉर्ड मतदान का आह्वान
होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव: 10 अप्रैल को BJP का घोषणापत्र संभव, किन मुद्दों पर रहेगा जोर?
नरेंद्र मोदी आज बंगाल में भरेंगे चुनावी जोश, रोड-शो और रैली से शक्ति प्रदर्शन