किचन में नहीं रखनी चाहिए ऐसी 5 चीजें, नहीं तो होगी धन की बर्बादी और बढ़ेंगी मानसिक परेशानी
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। दिशा के अनुरूप ही हर एक चीज को रखने का खास नियम होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार आज हम आपको घर के रसोई में रखी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। वास्तु के अनुसार, रसोईघर में रखी चीजों का वहां पर रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति, मानसिक स्थिति, ऊर्जा और सुख-समृद्धि का विशेष महत्व होता है। रसोईघर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनसे नेगेटिव एनर्जी ज्यादा आकर्षित होती है जिससे धन हानि, मानसिक परेशानियां और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फौरन ही रसोई घर से ऐसी चीजों को तुरंत ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
साफ-सफाई का सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर मंदिर के स्थान के बाद दूसरी सबसे पवित्र जगह किचन का स्थान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में किचन में कभी भी साफ-सफाई से संबंधित चीजों को नहीं रखना चाहिए। किचन में कभी भी झाड़ू या पोछा को नहीं रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्ण नाराज हो जाती हैं।
दवाईयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में कभी भी दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। रसोईघर में दवाईयों को रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है। इससे घर पर रहने वाले सदस्यों को मानसिक और शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
पुराने कागजात
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी रसोई घर में किसी भी तरह पुराने, फटे कागजात और दस्तावेज आदि को नहीं रखना चाहिए । इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बना रहता है। इस कारण से भूलकर भी रसोई घर में किसी भी तरह का कोई भी समान आदि नहीं रखना चाहिए।
कूड़े की बाल्टी
कई घरों में रसोई घर में बर्तन धोने की वाली जगहों पर कूड़ेदान को रखते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना जाता है।। दरअसल सिंक जल तत्व से जुड़ा होता है और जल के देवता वरुण देव होते हैं। ऐसे जल तत्व वाले स्थान पर कूड़ेदान रखने से वरुण देव नाराज हो सकते हैं।
खाली पुराने डिब्बे
कई लोगों की यह आदत होती है रसोई घर में पुराने खाला डिब्बों को रखने की आदत होती है। वास्तु में रसोई घर में मां अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है, ऐसे में खाली डिब्बों से घर में धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ