सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भावुक प्रतिक्रिया, सेंगर की बेटी ने लिखी खुली चिट्ठी
उन्नाव मामले में आरोपी और भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटियां- डॉक्टर इशिता सेंगर और ऐश्वर्या सेंगर सामने आई हैं. दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रतिक्रिया दी. एक ओर जहां इशिता ने इस संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर खुली चिट्ठी लिखी तो वहीं ऐश्वर्या ने मीडिया में बयान जारी किया |
कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी एश्वर्या सेंगर ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने कहा, 'हम आज केस की मेरिट् पर बहस शुरू भी नहीं कर पाए. कि उसने (पीड़िता) अपना बयान कई बार बदला है, समय तीन बार बदला है, पहले दोपहर 2 बजे, फिर शाम 6 बजे और आखिर में रात 8 बजे. AIIMS मेडिकल बोर्ड की एक रिपोर्ट है कि वह 18 साल से ज़्यादा की थी |
ऐश्वर्या ने कहा कि मैं पिछले 8 सालों से न्याय के लिए लड़ रही हूं, लेकिन शायद मेरे और मेरे परिवार के दुख का कोई मतलब नहीं है. हमसे हमारी इज्जत, हमारी शांति और यहां तक कि हमारी बात सुने जाने का मौलिक अधिकार भी छीन लिया गया है. फिर भी न्याय की उम्मीद है. मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करती हूँ कि कोई गलत जानकारी न फैलाए |
कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी इशिता ने लिखा पत्र
ऐश्वर्या के अलावा कुलदीप की बेटी डॉक्टर इशिता सेंगर ने खुला पत्र लिखा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने कहा - मुझे एक पहचान तक सीमित कर दिया गया-'एक भाजपा विधायक की बेटी'-जिसके चलते उनकी व्यक्तिगत पीड़ा, इंसानियत और न्याय की मांग को नजरंदाज किया गया. बिना तथ्यों और दस्तावेजों को देखे, सोशल मीडिया और सार्वजनिक विमर्श में उन्हें लगातार निशाना बनाया गया |
सेंगर की बेटी ने लिखा है कि उनके परिवार ने कभी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन नहीं किया, न ही मीडिया ट्रायल का सहारा लिया, बल्कि संस्थाओं और कानून पर भरोसा रखते हुए चुप्पी साधे रखी. हालांकि इस चुप्पी की कीमत उन्हें वर्षों तक अपमान, आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी के रूप में चुकानी पड़ी |
एक्स पर उन्होंने लिखा कि मुझे कोई विशेष सुविधा नहीं बल्कि निष्पक्ष न्याय चाहिए. उन्होंने लिखा कि वह आज भी देश की न्याय व्यवस्था में विश्वास करना चाहती हैं, लेकिन यह भरोसा अब टूटने के कगार पर है |
बता दें सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें 2017 के उन्नाव रेप केस में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया गया था |
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव