भर्ती पर बड़ा अपडेट...मंत्री विजय शर्मा बोले- पारदर्शी होगी प्रक्रिया, SP ऑफिस में बनी व्यवस्था, जानें कैसे करें शिकायत
CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम जारी होने के बाद विवाद तेज हो गया है. चयन सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी गुरुवार को याचिका दायर करने बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे. अभ्यर्थियों का कहना है कि कई जिलों में एक ही कैटेगरी में कम अंक पाने वाले चयनित हुए, जबकि अधिक अंक वाले बाहर कर दिए गए. वहीं अब गड़बड़ी को लेकर मिल रही शिकायत पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों को अगर कोई शिकायत है, तो एसपी कार्यालय में व्यवस्था है.
अभ्यर्थियों के लिए एसपी कार्यालय में व्यवस्था – विजय शर्मा
पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम आने के बाद मिल रही शिकायतों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों को अगर कोई शिकायत है, तो एसपी कार्यालय में व्यवस्था है. मार्क्स डिस्प्ले को लेकर काफी शिकायत अभ्यर्थी कर रहे है. UPSC पैटर्न में नंबर जारी होने का नियम है. मगर शिकायतें मिलने के बाद 9 केंद्र में अभ्यर्थियों के नंबर जारी हुए है.
OR कोड भी किया गया जारी
वहीं इसके लिए QR कोड भी जारी किया गया है. OR कोड के माध्यम से भी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर पहुंचकर लिस्ट चेक कर सकते हैं. सभी जिलों की पूरी डिटेल वेबसाइट में देखने मिलेगी. पारदर्शी रखने यह व्यवस्था की गई है.
आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर शिकायत आई सामने
अभ्यर्थियों का कहना है कि कई जिलों में कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया, जबकि अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया. इतना ही नहीं, कुछ उम्मीदवारों के नाम एक ही जिले में सामान्य और ओबीसी दोनों वर्गों की प्रतीक्षा सूची में पाए गए हैं, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अभ्यर्थियों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति न की जाए.
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव