सावधान : आप भी कराते हैं सर्जरी तो पढ़ें यह खबर: गलत स्टेंट प्लेसमेंट ने बढ़ाई मरीज की मुश्किलें, डॉक्टरों पर कार्रवाई
बिलासपुर : के सरकंडा क्षेत्र स्थित मार्क हॉस्पिटल से जुड़ा मार्क हॉस्पिटल लापरवाही मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) की सर्जरी के बाद मरीज के शरीर में डाला गया स्टेंट अंदर खिसक जाने से उसकी जान पर बन आई है। पीड़िता ने सर्जन और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोरबा के कलेक्टर कॉलोनी निवासी स्वाति सिंह राजपूत ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। स्वाति के अनुसार, पित्त की थैली में पथरी की समस्या के चलते वह सरकंडा के मुक्तिधाम मार्ग स्थित मार्क हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंची थीं। यहां सर्जन डॉक्टर सर्वजीत मरावी ने उनका ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान पित्त की थैली निकाल दी गई और बाइल को बाहर निकालने के लिए अंदर स्टेंट डाला गया। डॉक्टरों ने एक माह बाद स्टेंट निकालने की बात कही थी।
समय पूरा होने पर जब स्वाति स्टेंट निकलवाने अस्पताल पहुंचीं, तो एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट देखकर मरीज और परिजन हैरान रह गए। एक्स-रे में सामने आया कि स्टेंट अपनी तय जगह पर नहीं था, बल्कि अंदर खिसक चुका था। स्वाति का कहना है कि यह स्थिति सर्जरी के दौरान हुई गंभीर लापरवाही को दर्शाती है, क्योंकि इस तरह स्टेंट का खिसकना जानलेवा भी हो सकता है।
पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टर सर्वजीत मरावी से दोबारा सर्जरी कर स्टेंट निकालने की बात कही, तो उन्होंने इलाज से इनकार कर दिया और कहा कि अब इसका उपचार हैदराबाद या दिल्ली में ही संभव है। इससे मरीज और उसके परिजन सदमे में हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक