भोपाल के फंदा इलाके का नाम हरिहर नगर होगा, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार (13 दिसंबर) को विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन किया. ये द्वार उज्जैन के विक्रमादित्य द्वार की तरह बनाया जाएगा. फंदा स्थित शासकीय महाराणा प्रताप स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब फंदा को हरिहर नगर के नाम से जाना जाएगा|
ई-बस डिपो का किया भूमिपूजन
मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार सरकार के दो साल पूरे होने पर भोपाल के फंदा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. विक्रमादित्य द्वार के भूमिपूजन के साथ ही सीएम ने पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का शिलान्यास किया. इसके साथ ही कई विकास कार्यों की सौगात दी. इस कार्यक्रम में सीएम के साथ ही कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी भी मौजूद रहे |
इससे पहले भी बदले गए नाम
इससे पहले भोपाल के बैरागढ़ का नाम संत हिरदारामनगर, इस्लामपुर की जगह ईश्वरपुर और हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति किया जा चुका है. इसके साथ ही ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी करने की मांग हो चुकी है. अलीराजपुर जिले के नाम आलीराजपुर कर दिया गया. इसके साथ ही उज्जैन और देवास के कई गांवों का नाम बदला जा चुका है |
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक