इतिहास रचा ईशान किशन की टीम ने, T20 मैच में बनाया 432 रन का टारगेट और हासिल की जीत
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग स्टेज में एक रोमांचक मैच देखने को मिला. पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में झारखंड ने पंजाब के खिलाफ एक ऐतिहासिक जीत हासिल की. इस मैच में जमकर रन बने और फैंस खूब चौके-छक्के देखने को मिले. इसी के साथ ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड टीम ने सुपर लीग में जीत के साथ आगाज किया और 4 अहम पॉइंट्स हासिल किए. इस मैच में झारखंड के लिए कई खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया |
पंजाब की टीम ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाए, जिसमें सलिल अरोड़ा की शतकीय पारी शामिल रही. उन्होंने 39 गेंदों में शतक बनाया और 45 गेंदों में नाबाद 125 रन ठोके. जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. लेकिन उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. दूसरी ओर, झारखंड के लिए इस मैच में सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किए |
झारखंड ने 18.1 ओवर में जीता मैच
लेकिन झारखंड की टीम के सामने ये टारगेट छोटा साबित हुआ. झारखंड ने सिर्फ 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. इसमें कुमार कुशाग्र की विस्फोटक नाबाद पारी और ईशान किशन की दमदार शुरुआत का अहम योगदान रहा. ईशान किशन ने सिर्फ 23 गेंदों पर 47 रन बनाकर रन चेज का आगाज किया |इसके बाद कुमार कुशाग्र ने 42 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया. उनकी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के देखने को मिले. वहीं, अनुकूल रॉय ने 37 रन और पंकज कुमार ने 39रनों की पारियां खेलीं, जिसके चलते टीम ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की |
इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 432 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट में काफी कम देखने को मिलता है. वहीं, ये सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी साबित हुआ. झारखंड ने मुंबई का रिकॉर्ड तोड़ा, मुंबई ने 2024 आंध्र प्रदेश के खिलाफ 230 रनों का टारगेट हासिल किया था |
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक