अखिलेश यादव के 40-50 हजार ऐलान पर कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन, चुनावी मुद्दा बना
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने बीजेपी पर हमला करते हुए बीते बिहार चुनाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व दूसरे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर कहा कि यह वोट खरीदना नहीं तो और क्या है? अखिलेश यादव के इसी तरह 10,000 की ही तरह 40,000 या 50,000 देने की बात पर समर्थन किया. उन्होंने कहा इसमें कोई आपत्ति नहीं है, मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूँ |
पीएल पुनिया ने इसे बीजेपी का सत्ता हथियाने का चुनवाई हथकंडा बताया. और 2027 में बीजेपी के जीत के दावे पर सवाल उठाया और कहा कि जनता अब समझ चुकी है, खासकर बिहार चुनाव के बाद |
सैलरी बढ़ाने को बताया ‘वोट खरीद
कांग्रेस नेता ने कहा, "आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और इसी तरह के अन्य कार्यकर्ताओं की सैलरी बढ़ाई गई | अगर यह वोट खरीदना नहीं है, तो क्या है? अखिलेश यादव का समर्थन करते हुआ कहा कि जब चुनाव इसी आधार पर लड़े जा रहे हैं और वे महिलाओं को 10,000 रुपये दे रहे हैं, तो हम 40,000 रुपये, 50,000 रुपये देंगे | सब कुछ पारदर्शी है और उन्होंने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा. मैं पूरी तरह उनके साथ सहमत हूं | उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की यह रणनीति चुनावी फायदे के लिए है और विपक्ष इसे और मजबूत तरीके से जवाब देगा |
भाजपा की 2027 दावेदारी पर सवाल
2027 में सत्ता हासिल करने की दावेदारी पर पुनिया ने कहा कि आखिर बीजेपी किस आधार पर यह कह रही कि वे 2027 में सत्ता में बने रहेंगे | उनकी मंशा कीस भी तरह का हथकंडा अपनाकर 2047 तक सत्ता में बने रहना है | बोले कि ऐसा अक्भी नहीं होगा अब जनता सबकुछ समझ चुकी है. बिहार में कैसे लोगों को ठगा गया | पुनिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब 2027 के लिए समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तैयार कर रही है | इण्डिया गठबंधन में समनवय बना रहे इसके लिए दोनों ओर से नेता लगातार एक दूसरे का समर्थन कर रहे हैं |
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।