दिल दहला देने वाला हादसा...BDS जवानों के वाहन की भीषण टक्कर, 4 शहीद, 1 घायल...क्या लापरवाही बनी जानलेवा
मध्य प्रदेश के सागर जिले में NH-44 हादसा एक दर्दनाक खबर बनकर सामने आया है। नेशनल हाइवे 44 पर हुए इस भीषण सड़क दुर्घटना में बम निरोधक दस्ता (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। सभी जवान अपने जरूरी कर्तव्यों को पूरा करके मुरैना से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
यह घटना बांदरी मालथौन के पास तड़के करीब 4 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, जवानों का वाहन सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चार जवानों ने दम तोड़ दिया। NH-44 हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रक चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का सही पता लगाया जा सके।
मृत जवानों की पहचान प्रधुमन दीक्षित (मुरैना), अमन कौरव (मुरैना), परमलाल तोमर (चालक, मुरैना) और विनोद शर्मा (डांग मास्टर, भिंड) के रूप में हुई है। इन सभी जवानों की अचानक हुई मौत से उनके परिवारों और विभाग में गहरा शोक है। वहीं, गंभीर रूप से घायल जवान राजवीन चौहान को तुरंत बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।
पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"
जनगणना 2026: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा महाभियान, धमतरी में प्रशासनिक तैयारियां तेज।