मोहन कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, सागर औद्योगिक हब और दमोह फोरलेन प्रोजेक्ट शामिल
खजुराहो में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई है. यह बैठक इसलिए खास रही क्योंकि मोहन सरकार के दो साल पूरे हो चुके हैं. इसी दौरान सीएम मोहन यादव लगातार सभी विभागों और मंत्रियों के कार्यों की परफॉर्मेंस की समीक्षा भी कर रहे हैं | कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी मिली है | मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले को बड़ी सौगात दी है |
सागर के गढ़पेरा क्षेत्र में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है |नौरादेही अभ्यारण में चार चीते छोड़े जाएंगे और जुलाई महीने में ये चीते अभ्यारण में पहुंचेंगे | वहीं दमोह को फोरलेन सड़क की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. सड़क के चौड़ीकरण से आम जनता और वाहन चालकों को बड़ा लाभ मिलेगा |
इसके साथ ही सागर के गढ़पेरा क्षेत्र में 608 हेक्टेयर भूमि पर एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा | यहां छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी. इससे लाखों की संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास में तेजी आएगी |
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ