रायपुर में आज होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी हर खास बात!
IND VS SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाले मुकाबले के लिए राजधानी रायपुर में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मंगलवार को दोनों दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया.
वहीं मैच का टॉस दोपहर 01:00 बजे (IST) होगा. इसके बाद सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे (IST) पहली गेंद फेंककर की जाएगी.
क्रिकेट का महामुकाबला, कोहली-रोहित पर रहेंगी निगाहें
रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली. वही रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए थे. सीरीज में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है, और अब रायपुर में एक बार फिर फैंस की नजरें कोहली और रोहित पर टिकी रहेंगी. दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले में भी बड़ी पारी खेलने के लिए उत्सुक हैं.
फैंस में गजब का उत्साह
बता दें कि रायपुर में करीब तीन साल बाद कोई वनडे मुकाबला होने जा रहा है, इसलिए इस मैच को लेकर गजब का रोमांच वहां देखने के लिए मिल रहा है. हालांकि इस बीच टी20 मैच हुए, लेकिन वनडे मैच काफी लंबे अर्से बाद हो रहा है. इसके साथ ही खास बात ये है कि सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेल रहे हैं. पहले मैच में इन दोनों ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है, उससे पता चलता है कि इन दोनों के पास फार्म है. उम्मीद की जानी चाहिए कि रांची की तरह ही रायपुर में रोहित और कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी आएगी.
मैच में खेलेंगे ये खिलाड़ी
सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल खेलेंगे.
वहीं मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, रूबिन हर्मन, केशव महाराज, मार्को यानसन, एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन खेलेंगे.
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान