रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ की मुसीबत हुई खत्म, सेंसर बोर्ड ने लिया बड़ा निर्णय
धुरंधर | रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर एक्शन एंटरटेनर ‘धुरंधर’ के मेकर्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का कहना है कि ‘धुरंधर’ को सेना को भेजने की कोई जरूरत नहीं है. बोर्ड का कहना है कि ये फिल्म डायरेक्टली और इनडायरेक्टली, किसी भी तरह से मेजर मोहित शर्मा से जुड़ी हुई नहीं है. सेंसर बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर’ पूरी तरह से एक काल्पनिक रचना है |
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर‘ में रणवीर सिंह का किरदार दिवंगत मेजर मोहित शर्मा पर बेस्ड है. इसके बाद मेजर के पैरेंट्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग के साथ एक याचिका दायर की थी. सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने कहा था कि सेंसर बोर्ड इस पर फैसला करे कि फिल्म को सेना को भेजना है या नहीं |
अभी नहीं मिला है सेंसर सर्टिफिकेट
इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये भी कहा था याचिकाकर्ता मेजर मोहित शर्मा के पैंरेंट्स हैं, ऐसे में मामले को गंभीरता से लेना चाहिए. कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को सलाह दी थी कि वो पैरेंट्स की चिंताओं को ध्यान रखें. हालांकि एक दिन बाद ही फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मेजर मोहित शर्मा और ‘धुरंधर’ का कोई लिंक नहीं है. हालांकि बोर्ड ने अभी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया है. बोर्ड ने कहा है कि सर्टिफिकेशन का काम गाइडलाइन्स के हिसाब से जारी रहेगा |
धुरंधर में कौन-कौन?
धुरंधर का निर्देशन और लेखन आदित्य धर ने किया है. आदित्य इसके प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दमदार कलाकारों की फौज दिखाई देने वाली है. इसमें सारा अर्जुन फीमेल लीड के तौर पर नज़र आएंगी. फर्स्ट लुक वीडियो के आने के बाद से ही धुरंधर का काफी बज़ बन गया था. ट्रेलर देखने के बाद तो फैंस इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है |
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, सियासत में हलचल
ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज संकट के बीच, रूस से भारत को बड़ी राहत
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
राघव चड्ढा पर आतिशी के गंभीर आरोप, सियासत में बढ़ी हलचल
कचरा दें, इनाम पाएं: हैदराबाद में घर का राशन मुफ्त
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचकूला AJL प्लॉट केस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत