संचार साथी एप: सरकार इसे हर फोन में क्यों इंस्टॉल कराना चाहती है और यह आपके लिए क्यों ज़रूरी है
Sanchar Saathi App : अब सभी स्मार्टफोन्स में अनिवार्य होने जा रहा है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल कंपनियों को निर्देश दिया है कि आने वाले तीन महीनों के भीतर हर नए स्मार्टफोन में यह ऐप प्री-इंस्टॉल होना चाहिए। खास बात यह है कि यूज़र इस ऐप को न तो डिलीट कर सकेंगे और न ही इसके किसी फीचर को छिपाया या बंद किया जा सकेगा। विभाग का दावा है कि यह कदम साइबर धोखाधड़ी, नकली IMEI और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद करेगा। सप्लाई चेन में मौजूद फोन में यह ऐप सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
सरकार ने बताया कि संचार साथी एक महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एप्लिकेशन है, जिसे दूरसंचार विभाग ने 2023 में लॉन्च किया था। इसकी मदद से अब तक 7 लाख से अधिक चोरी या खोए मोबाइल फोन खोजे जा चुके हैं। सिर्फ अक्टूबर महीने में 50 हजार से ज्यादा फोन रिकवर किए गए। इस ऐप के जरिए मोबाइल को ट्रैक करने, ब्लॉक करने और IMEI नंबर की वैधता जांचने की सुविधा मिलती है, जिससे Sanchar Saathi App साइबर फ्रॉड रोकने में प्रभावी भूमिका निभाता है।
हालांकि, इस अनिवार्यता को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता सी. वेणुगोपाल ने इसे ‘बिग ब्रदर निगरानी’ बताते हुए कहा कि बिना अनुमति के एक ऐसा ऐप लागू करना जिसे अनइंस्टॉल भी नहीं किया जा सकता, नागरिकों की निजता के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 21 के खिलाफ करार देते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है।
बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार