घर में गंगाजल रखने से बरसती है कृपा, बस इन गलतियों को न करें नजरअंदाज
सनातन धर्म में मां गंगा को देवियों में सर्वोच्च स्थान दिया गया है, इसलिए गंगाजल को घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि गंगा का पावन जल मोक्ष प्रदान करने वाला होता है और पूजा-पाठ, शुद्धिकरण, अभिषेक और सभी धार्मिक अनुष्ठानों में इसका विशेष महत्व है. बिना गंगाजल के कोई भी पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है लेकिन अक्सर लोग श्रद्धा से तो गंगाजल घर में रखते हैं, पर इसके नियमों का पालन न करने के कारण अनजाने में इसे अपवित्र भी कर देते हैं. ऐसे में न केवल इसका शुभ प्रभाव कम हो जाता है बल्कि नकारात्मक परिणाम भी सामने आ सकते हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि गंगाजल को घर में रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
1. अंधेरे या गंदे स्थान पर न रखें
गंगाजल अत्यंत पवित्र माना जाता है, इसलिए इसे ऐसे कोने या जगह पर कभी न रखें, जहां अंधेरा हो या गंदगी फैली हो. प्रकाश और स्वच्छता दोनों इसका दिव्य प्रभाव बनाए रखने के लिए जरूरी हैं.
2. तामसिक सेवन के बाद न छुएं
जिस दिन आप मांस, मदिरा या किसी भी तामसिक पदार्थ का सेवन करते हैं, उस दिन गंगाजल को छूने से बचें. जिस कमरे में इन चीजों का सेवन होता हो, वहां गंगाजल रखना भी गृहदोष का कारण बनता है.
3. घर के मंदिर का ईशान कोण सबसे उचित स्थान
गंगाजल रखने के लिए घर के मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) सर्वोत्तम मानी गई है. ऐसा करने से नकारात्मकता दूर रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बढ़ता है. प्रतिदिन श्रद्धा से गंगाजल के पात्र की पूजा करना भी शुभ माना जाता है.
4. प्लास्टिक की बोतल में गंगाजल रखना भूल
आजकल गंगाजल प्लास्टिक की बोतलों में रख दिया जाता है जबकि शास्त्रों में प्लास्टिक को अशुद्ध माना गया है, इसलिए गंगाजल को हमेशा तांबे, पीतल, मिट्टी या चांदी के पात्र में ही रखना चाहिए. ये धातुएं शुद्ध और धार्मिक दृष्टि से उत्तम मानी जाती हैं.
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।