क्यों हो गए थे मनीष मल्होत्रा फराह खान से नाराज़? 2 दिन तक चला साइलेंट ट्रीटमेंट
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपनी फिल्मों से ज्यादा कुकिंग चैनल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके व्लॉग बहुत पसंद आते हैं. वो कुकिंग चैनल में बॉलीवुड सेलेब्स के घर अपने कुक दिलीप के साथ जाती हैं और वहां उनकी पसंद की डिश ट्राई करती है. हाल ही में फराह खान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर गई थीं. जहां पर उन्होंने कुछ पुरानी यादें ताजा कीं|
फराह खान और मनीष मल्होत्रा एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों की दोस्ती बहुत गहरी है. मगर दोनों की लड़ाई भी खूब हुई है. फराह खान ने मनीष मल्होत्रा के साथ अपनी लड़ाइयों के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि कैसे मनीष फराह से गुस्सा हो गए थे और उन्होंने दो दिनों तक बात नहीं की थी|
2 दिन तक मनीष ने नहीं की थी बात
जब फराह ने मनीष से उनके बारे में कुछ कहने को कहा तो वह मान गए और उन्होंने कहा- 'फराह, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर दो अलग-अलग लोग हैं. फराह, कोरियोग्राफर, सच में कमेंट करती हैं, ये क्या है? ऐ ये कैसे है? ये कॉस्ट्यूम कैसा है? एक दिन मैं परेशान हो गया और सेट से चला गया. क्योंकि जूही चावला का गाना था- फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, और वो कह रही थीं, ये ग्रे कुर्ता हिल नहीं रहा है! मैं कह रहा था, तुम हमेशा कमेंट करते रहते हो.' जब मनीष ने फेविकॉल से गाने का उदाहरण दिया तो फराह ने कहा- 'हां मुझे याद है ये बहुत गुस्सा हो गया था और दो दिन तक मेरा फोन नहीं उठाया था|
फराह कैसी डायरेक्टर है
इस पर मनीष ने कहा- फराह एक अलग इंसान बन जाती है. वो इतनी अच्छी हो जाती है कि जो आप बोलो कि अच्छा ऐसे करेंगे. फराह भी मनीष की बात सुनकर हंसती नजर आईं|
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
इस्लामपुर में बड़ा हादसा: मनोज तिवारी की सभा में हेलीकॉप्टर उतरा, बच्चे घायल
पांड्या ब्रदर्स के बीच 'कोल्ड वॉर' की खबरों पर बोले क्रुणाल— "सब ठीक है, अफवाहों पर न दें ध्यान"।
नेपाल PM बालेश शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सत्ता संभालते ही विरोध तेज
पड़ोसी की दबंगई: युवक को बाल पकड़कर जमीन पर पटका
अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका: टी20 में सबसे तेज 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
IPL 2026: कगिसो रबाडा का कथित 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।