फ्री फायर की दोस्ती ने दिलाई जेल, बिहार का लड़का छत्तीसगढ़ में लड़की से मिलने पहुंचा था कट्टा लेकर
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां ऑनलाइन गेम Free Fire खेलते-खेलते बिहार के एक युवक को कोरबा की लड़की से प्यार हो गया.
छत्तीसगढ़ की लड़की पर आया बिहार के लड़के का दिल
युवती से मिलने वह बिहार से कोरबा पहुंच गया और श्री राम डोमेट्री होटल के रूम नंबर 103 में ठहरा. इस दौरान पुलिस की अचानक हुई जांच में युवक के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किए गए. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
कट्टा लेकर मिलने पहुंचा होटल
पुलिस ने होटल में दबिश देकर युवक राहुल सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम Free Fire के दौरान उसकी कोरबा की एक युवती से दोस्ती हुई थी. बातों-बातों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई और मिलने के इरादे से वह सीधे कोरबा पहुंच गया.
आरोपी राहुल सिंह आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज है. पुलिस इस मामले में भी बिहार पुलिस से संपर्क कर जांच कर रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने अपील की है कि बाहर से आने वाले राहगीरों की सूचना होटल संचालक तुरंत पुलिस को दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है.
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षा और सड़क दोनों पर फोकस
Narendra Modi से छात्राओं की अपील—महिलाओं के विकास की रफ्तार बनाए रखें
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी