शेयर बाजार में आज बढ़त, सेंसेक्स 376 अंक उछला और निफ्टी में दिखी मजबूती
व्यापार: वैश्विक बाजारों में तेजी और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 376.89 अंक चढ़कर 83,836.04 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.5 अंक बढ़कर 25,679.15 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे बढ़कर 88.62 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स में 4.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो भी लाभ में रहे। वहीं पावर ग्रिड, इटरनल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे।
एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर चर्चा जारी
इस बीच, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए लगातार चर्चा कर रहे हैं।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,067.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,202.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 519.34 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 83,459.15 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.70 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,597.65 पर बंद हुआ।
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत
भोपाल में भाजपा की 'महिला आक्रोश रैली': विपक्षी दलों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने भरी हुंकार
आध्यात्मिक रंग में रंगे विराट-अनुष्का, वृंदावन में किया दर्शन-पूजन
भारत-श्रीलंका के बीच बिछेगी तेल पाइपलाइन; उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति दिसानायके ने की चर्चा
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
कपूरथला: PR मिलने के जश्न ने छीनी किसानों की मुस्कान, पटाखों से 30 एकड़ फसल राख