वाराणसी एयरपोर्ट: रनवे पर जा रहे विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एप्रन से रनवे पर जा रहे विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की गई। यह देख क्रू मेंबर ने यात्री को रोका और पायलट को सूचना दी।
पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क कर विमान को वापस एप्रन पर लाया। एप्रन पर आने के बाद दोनों यात्रियों को विमान से उतार कर और सुरक्षाकर्मियों को सौंपा गया। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछताछ शुरू की। वहीं, विमान की भी जांच की गई। जिससे विमान लगभग एक घंटे देरी से रवाना हो सका।
जानकारी के अनुसार, अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1498 मुंबई से शाम चार बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम 6:20 बजे पहुंचा। फिर वही विमान क्यूपी 1497 बनकर वाराणसी से मुंबई के लिए शाम 6:45 बजे उड़ान भरने के लिए एप्रन से रनवे की ओर जा रहा था।
एक घंटे बाद उड़ा विमान
जौनपुर के गौरा बादशाहपुर निवासी यात्री सुजीत सिंह द्वारा विमान का इमरजेंसी डोर खोलने का प्रयास किया गया। क्रू मेंबर्स ने तत्काल इसकी सूचना पायलट को दी। पायलट ने एटीसी से संपर्क कर विमान को वापस किया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यात्री को विमान से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस दौरान सभी प्रक्रियाओं के बाद विमान एक घंटे देरी से पुनः रवाना हुआ।
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
CSK का बड़ा फैसला गलती साबित? सैमसन-ऋतुराज को ओपनिंग में क्यों नहीं
TVK का चुनावी दांव: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हेल्थ कवर और नई यूनिवर्सिटी का वादा
पश्चिम एशिया में जंग क्यों जटिल? US के 12,300 हमलों के बाद भी ईरान तैयार
कहासुनी के बाद पति का खौफनाक कदम, बेटियों ने बचाई मां की जान
चुनावी मैदान में भाजपा का ऐलान: लव जिहाद और लैंड जिहाद पर लगेगी रोक
भोपाल में इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय बने ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’
JEE परीक्षा में नकल का अनोखा तरीका, चप्पल में छिपाया मोबाइल
FCRA विवाद पर सियासत तेज: सतीशन का भाजपा पर बड़ा आरोप