आज शाम मेला स्थल पहुंचेंगे CM विष्णु देव साय, तैयारियों का लेंगे जायजा
छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर PM मोदी द्वारा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया. आज राज्योत्सव का चौथा दिन है. वहीं CM विष्णु देव साय शाम में मेला स्थल जाएंगा. इसके अलावा सेंध लेक में एयरोबेटिक शो से पहले फाइनल प्रैक्टिस होगी.
आज मेला स्थल जाएंगे CM साय
CM साय आज राजधानी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 12 बजे एक निजी होटल में छग टेक स्टार्ट कार्यक्रम में रहेंगे. इसके बाद 3 बजे CM हाउस में आयोजित बैठक में शामिल होंगे. शाम 7 बजे CM साय राज्योत्सव मेला स्थल जाएंगे. जहां वे संस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे.
राज्योत्सव सिंगर अंकित तिवारी देंगे परफॉर्मेंस
राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ के 25 साल की यात्रा की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी है. बड़ी संख्या में आम जनता राज्योत्सव में पहुंच रही है. आज शाम 4 बजे से सांस्कृतिक आयोजनों का आगाज होगा. जिसमें सबसे पहले कलाकेंद्र रायपुर बैंड अपनी प्रस्तुति देगा. स्टार नाइट में प्रकाश अवस्थी प्रस्तुति देंगे. इसमें अनुराग धारा कविता वासनिक, कलाकार तिलकराज साहू लोकधारा की प्रस्तुति देंगे. पार्श्वगायक अंकित तिवारी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समा बांधेंगे.
एयरोबेटिक शो से पहले होगी फाइनल प्रैक्टिस
5 नवंबर को नया रायपुर सेंध लेक में एयरोबेटिक शो देखने को मिलेगा. आज हॉक जेट विमानों से लैस टीम फाइनल प्रैक्टिस करेगी. प्रैक्टिस और फाइनल शो के समय एयरपोर्ट से एक भी विमान नहीं उड़ेंगे. 9 फाइटर जेट देश के शौर्य का जौहर दिखाएंगे. बॉम्ब बर्स्ट, हार्ट इन द स्काई, एयरोहेड फॉर्मेशन की झलक देखने को मिलेगी.
फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा
19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद कोर्ट पहुँचा, कोर्ट का प्रेमी के साथ रहने का फैसला
Ambati Rayudu ने CSK की डेथ बॉलिंग पर उठाए सवाल, कहा- ऐसा खेल स्वीकार नहीं
Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, BJP तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है
हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर, टीम ने धाम तक पैदल निरीक्षण किया
बेंगलुरु में बड़े शॉट खेलने में किसने की मदद? Tim David ने किया खुलासा
बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 431 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 के पार
Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, बदला समीकरण