शेयर बाजार में आज हल्की कमजोरी, सेंसेक्स 150 अंक नीचे जबकि निफ्टी 26,000 के पार नहीं टिक सका
व्यापार: एशियाई बाजारों में मुनाफावसूली और कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 150.68 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,628.16 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 559.45 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 84,219.39 अंक पर आ गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 29.85 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 25,936.20 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 88.26 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख लाभ में रहे।
वैश्विक घटनाओं से पहले निवेशकों ने दिखाई सतर्कता
ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि निफ्टी-50 दिन के अधिकांश समय 25,800-26,000 के दायरे में कारोबार करता रहा। यह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों जैसी प्रमुख वैश्विक घटनाओं से पहले सतर्कतापूर्ण धारणा को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला, लेकिन निफ्टी-50 और बैंक निफ्टी दोनों ने कारोबार के अंतिम आधे घंटे में तेज सुधार दर्ज किया, जिससे शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।
यूरोपीय बाजारों में रहा मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में मिश्रित रुख रहा। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 64.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.78 प्रतिशत घटकर 64.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 55.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 2,492.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 566.96 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 84,778.84 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 170.90 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़कर 25,966.05 पर बंद हुआ।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच