त्रिविक्रम श्रीनिवास और वेंकटेश दग्गुबाती की जोड़ी तैयार, नागा वामसी ने शेयर किया रोमांचक अपडेट
मुंबई: त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में आखिरी फिल्म ‘गुंटूर करम’ थी, जो जनवरी 2024 में रिलीज हुई थी। इसके 20 महीने बात डायरेक्टर की नई फिल्म को लेकर अपडेट आ गई है। इस आगामी फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती मुख्य भूमिका में होंगे। इस खबर की पुष्टि निर्माता नागा वामसी ने एक पोस्ट के जरिए की है। जानिए उन्होंने क्या लिखा।
निर्माता नागा वामसी ने कहा- शब्दों के जादूगर त्रिविक्रम
फिल्म निर्माता नागा वामसी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास और अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती की एक तस्वीर भी साझा किया है। नागा वामसी ने नोट में लिखा, ‘20 महीनों के लंबे अंतराल के बाद, शब्दों के जादूगर त्रिविक्रम गरु कैमरे के पीछे वापस आ गए हैं। सभी के पसंदीदा, विक्ट्री वेंकी मामा गरु के साथ हाथ मिला रहे हैं। मनोरंजन के ओजी एक बार फिर जादू बिखेरने के लिए सेट पर वापस आ गए हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस आगामी फिल्म को एस राधा कृष्ण (चिनबाबू) गरु द्वारा निर्मित किया जाएगा।
वेंकटेश दग्गुबाती का वर्कफ्रंट
वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'संक्रांतिकी वस्थूनम' में देखा गया था। इस फिल्म को अनिल रविपुडी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा निर्मित किया गया था। 'संक्रांतिकी वस्थुनम' फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती के अलावा ऐश्वर्या राजेश, मीनाक्षी चौधरी, पी. साई कुमार, वीटीवी गणेश, सर्वदमन डी. बनर्जी, उपेंद्र लिमये और श्रीनिवास अवसारला भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह