AAP सांसद संजय सिंह बोले– यह हमला है भारत के संविधान और अंबेडकर के सपनों पर
लखनऊ: आम आदमी पार्टी ने देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने को लेकर 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का एलान किया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह मुख्य न्यायाधीश पर नहीं बल्कि भारत के संविधान, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों और भारत की आत्मा पर हमला है।
उन्होंने कहा देश इस बात से स्तब्ध है कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाला व्यक्ति खुलेआम टीवी पर आकर गर्व से कह रहा है कि उसे अपने कृत्य पर कोई अफसोस नहीं है, और फिर भी उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आप की मांग है कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो (जैसे कि गले में हांडी बांधने की पुरानी, अपमानजनक प्रथा की याद दिलाने वाले वीडियो) और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले सभी ट्विटर हैंडल और व्यक्तियों को तुरंत बैन कर व गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
“शब्द कम पड़ जाएंगे…” श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की
टी20 में बड़ा प्रयोग! BCCI की नई रणनीति, दो टीमों की तैयारी
कूच बिहार में गरजे खरगे: पीएम मोदी के बंगाल दौरों पर उठाए कड़े सवाल
पचपदरा रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड: पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मचा हड़कंप
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत