बड़ादमाली प्राथमिक शाला बड़ादमाली में बच्चों की पढ़ाई में आई नई ऊर्जा
रायपुर : प्राथमिक शाला बड़ादमाली में युक्तियुक्तकरण के तहत अर्चना श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है। उनके आने से विद्यालय में अब कुल तीन शिक्षक जिसमें एक प्रधानपाठक और दो सहायक शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय में लगभग 80 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिन्हें अब नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
कभी बड़ादमाली प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बच्चों की संख्या के अनुपात शिक्षक को कई कक्षाओं का भार संभालना पड़ता था। परिणामस्वरूप बच्चों की शिक्षा में निरंतरता और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो रही थीं। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया ने इस समस्या को दूर किया है।
विद्यालय में नए शिक्षक की पदस्थापना से बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह है। अब प्रत्येक कक्षा में समय पर पढ़ाई हो रही है और बच्चों को व्यक्तिगत ध्यान भी मिल पा रहा है। अभिभावकों ने कहा कि तीन शिक्षक होने से बच्चों की पढ़ाई की गति बढ़ेगी और वे परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
प्रधानपाठक और अन्य शिक्षक भी बताते हैं कि अब कार्यभार संतुलित हो हुआ है, कक्षाओं का विभाजन से शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इससे बच्चों को विषयवार शिक्षा मिला रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शिक्षक युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और प्रत्येक बच्चे तक समान रूप से शिक्षा का अधिकार मिला है।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील