अक्षय की टिप्पणी पर पहली बार बोले विवेक ओबेरॉय, कहा- ‘जिम्मेदारी सिर्फ उनकी है’
मुंबई: बीते कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के चचेरे भाई अक्षय ओबेरॉय ने विवेक के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि दोनों में कोई रिश्ता नहीं है। इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। अब इस पर अभिनेता विवेक ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि लोगों की सफलता उनकी योग्यता पर आधारित होना चाहिए। आइए जानते हैं पूरी बात।
हम हमेशा एक-दूसरे के जन्मदिन पर जाते हैं
विवेक ओबेरॉय ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने अपने चचेरे भाई अक्षय को लेकर विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा एक-दूसरे के जन्मदिन, दिवाली या माता-पिता की सालगिरह पर मौजूद रहते हैं। साथ बड़े होने की हमारी कुछ बेहतरीन यादें हैं।’
अपनी सफलता के वो हकदार हैं
अभिनेता ने आगे बताया, ‘उन्हें जो भी सफलता और प्रशंसा मिली है, वह पूरी तरह से उनके हकदार हैं, क्योंकि इसके लिए सिर्फ वही जिम्मेदार हैं। यह इस बात पर आधारित नहीं होना चाहिए कि आप किसके भतीजे या चचेरे भाई हैं। यह पूरी तरह से योग्यता पर आधारित होना चाहिए। अक्षय ने अपनी योग्यता के दम पर सब कुछ हासिल किया है और मुझे इस पर बहुत गर्व है।’
अक्षय ने विवेक ओबेरॉय को लेकर क्या था?
आपको बताते चलें कि अक्षय ओबेरॉय ने बीते दिन एक इंटरव्यू में कहा था, 'ऐसा भी नहीं था कि मैं उन्हें फोन करके उनसे संपर्क कर पाता, आप जानते ही हैं। बदकिस्मती से, मैं यह बात गर्व से नहीं, बल्कि दुख के साथ कहता हूं कि कोई सच्चा रिश्ता ही नहीं था। तो, मैं उन्हें फोन करके क्या पूछता? मैं बस अपने रास्ते पर चलता रहा।’ साथ ही उन्होंने बताया था कि उन्होंने कभी विवेक के स्टारडम का फायदा नहीं उठाया। इसी के बाद से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया था।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा