कॉमेडी और इमोशन से भरपूर ‘जॉली एलएलबी 3’, ट्रेलर में दिखी किसानों की लड़ाई
मुंबई: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
इस बार दिखेगी किसानों के दर्द की कहानी
3 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में किसानों का दर्द दिखाया गया है। इस बार कहानी किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां एक बड़ा आदमी है, जो किसानों की जमीन हड़प रहा है। दूसरी ओर छोटे किसान हैं, जो अपनी जमीन बचाने के लिए जॉली के पास पहुंचते हैं। पहले जहां किसान अक्षय कुमार के पास पहुंचते हैं, वहीं बाद में गेम पलट जाता है। ट्रेलर देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि जॉली 1 यानी अरशद वारसी जहां किसानों का केस लड़ रहे हैं और किसानों के वकील हैं। वहीं अक्षय कुमार उस बड़े आदमी यानी गजराज राव के वकील हैं। पिछली दो फिल्मों की तरह इस बार भी कहानी में कॉमेडी और फन के साथ इमोशनल एंगल और सामाजिक मुद्दे को भी उठाया गया है।
अलग अंदाज में नजर आए गजराज राव
ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट भी झलक देखने को मिली है। ‘जॉली एलएलबी 3’ में गजराज राव एक बार फिर बिल्कुल अलग अंदाज में नडर आ रहे हैं। वो फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। वहीं हुमा कुरैशी और अमृता राव अपने-अपने पहले के किरदारों में ही दिखेंगी। हुमा जहां अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं, वहीं अमृता अरशद वारसी की पत्नी के रोल में हैं। इसके अलावा इस बार सीमा बिस्वास भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी।
19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अम्रता राव और संजय मिश्रा सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पहली बार एक साथ नजर आएंगे दोनों जॉली
‘जॉली एलएलबी 3’ इस कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। इससे पहले फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी जॉली बने थे, जो मेरठ से आता है। जबकि दूसरे पार्ट ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार जॉली के किरदार में नजर आए थे। यह जॉली कानपुर से आता है। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में दोनों ही जॉली पहली बार एकसाथ नजर आएंगे।
हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल