प्रेम विवाह से भड़की बंजारा पंचायत: युवक-युवती की शादी पर मचा बवाल, सभा में चली तड़ातड़ लाठियां
उज्जैन: शहर मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर घट्टिया तहसील में रविवार शाम 5 बजे जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले। यह विवाद बंजारा समाज के दो पक्षों में हुआ । बताया जा रहा है कि समाज के ही युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। जिसके कारण समाज के कई लोगों को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर समाज जनों ने उज्जैन के घट्टिया तहसील में जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर समाज की पंचायत बुलाई गई।
पंचायत के दौरान हो गई तनातनी
इस दौरान बैठक में तनातनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बंजारा समाज के दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों के अलावा पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। यह पूरा घटनाक्रम आगर रोड पर हुआ। जहां क्षेत्र में अफरा तफरी माहौल बन गया। जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस ने मोर्चा संभाला व दोनों पक्षों को अलग किया। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई । जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर
घटना को लेकर समाज के ही 30 वर्षीय किशन गरासिया ने थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं, मामले में पुलिस ने फरयादी की शिकायत पर BNS की धारा 125, 125(ए), 296, 115(2), 351(3), 3(5) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक घटना में हुए घायलों में 50 वर्षीय पदमसिंह पिता रामसिंह गरासिया, 40 वर्षीय जगदीश पिता नारायण खीची, 55 वर्षीय रुगनाथ पिता मांगीलाल, 35 वर्षीय राधेश्याम पिता रुगनाथ सिंह शामिल है।
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश
ऑरेंज कैप छिनी! Abhishek Sharma पीछे, रेस हुई और दिलचस्प
ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: संसद को दरकिनार कर हथियार डील की पेशकश
3 मई से बदल जाएगा रेल शेड्यूल, यात्रियों को हो सकती है परेशानी
तमिलनाडु में बहुमत का दावा, 180 सीटों का आंकड़ा छुआ
सूर्यवंशी को आंख दिखाना पड़ा भारी! काइल जैमिसन पर BCCI का एक्शन
RBI Governor: इकोनॉमी मजबूत लेकिन कर्ज और महंगाई बढ़ने का खतरा
भारत में Cell Broadcast सेवा शुरू, मोबाइल पर आया सायरन अलर्ट क्यों?
जबलपुर रेल मंडल में नौकरी का मौका, 38 स्टेशनों पर टिकट एजेंट भर्ती