रोहित शर्मा ने थामे फैंस का जोश, बोले- न लगाएं ये नारा
नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। भारत को अपनी कप्तानी में दो आईसीसी खिताब दिलाने वाले रोहित हाल ही में गणपति उत्सव के दौरान मुंबई में गणपित बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित प्रशंसकों को 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' का नारा लगाने से रोक रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित हाथ जोड़कर प्रशंसकों से अपील कर रहे हैं कि वह 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' का नारा नहीं लगाएं। रोहित के प्रशंसक आमतौर पर उन्हें देखकर ये नारा लगाते हैं और ऐसा ही उन्होंने रोहित के सामने किया, लेकिन भारतीय वनडे कप्तान ने फैंस को ये नारा लगाने से रोका।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का बन सकते हैं हिस्सा
वनडे क्रिकेट में 11000 से ज्यादा रन बनाने वाले रोहित भारत के लिए आखिरी बार इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलते नजर आए थे। भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। रोहित ने खिताबी मुकाबले में 76 रन की पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। माना जा रहा है कि रोहित अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। वनडे सीरीज 19 अक्तूबर से पर्थ में होने वाले पहले वनडे से शुरू होगी और इसके अगले दो मुकाबले 23 अक्तूबर को एडिलेड और 25 अक्तूबर को सिडनी में खेले जाएंगे। रोहित के साथ ही विराट कोहली भी इस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं।
रोहित हासिल कर सकत हैं उपलब्धि
रोहित शर्मा ने 18 साल के अपने करियर में भारत के लिए अब तक 499 मैच खेले हैं और अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का हिस्सा रहे तो वह विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। रोहित पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे जिन्होंने 500 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। अभी तक सचिन तेंदुलकर (664 मैच), विराट कोहली (550), महेंद्र सिंह धोनी (535) और राहुल द्रविड़ (504) ने ही भारत के लिए इतने मुकाबले खेले हैं। इतना ही नहीं, रोहित के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन पूरे करने का भी मौका रहेगा। उन्होंने अब तक 499 मैचों में 19700 रन बनाए हैं।
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
जबलपुर हादसे से सबक, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा