गावस्कर ने डिविलियर्स को सुनाई खरी-खोटी, कहा- इंडियन क्रिकेट के मसले में मत पड़ो
नई दिल्ली: एशिया कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है, जिसके नेतृ्त्व का जिम्मा सूर्यकुमार यादव के कंधों पर है। वहीं, शुभमन गिल टीम के उपकप्तान हैं। हैरानी की बात यह है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर को चयनकर्ताओं की अनदेखी का सामना करना पड़ा है। उन्हें एशिया कप के लिए चुने गए स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया है। इस पर खूब चर्चा हो रही, जिसमें एबी डिविलियर्स भी कूद पड़े। हालांकि, सुनील गावस्कर को उनका भारतीय क्रिकेट के आंतरिक मसलों में टिप्पणी करना रास नहीं आया है।
शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस, फिर भी नहीं मिला मौका
बेहतरीन फॉर्म के बावजूद श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली है। आईपीएल 2025 में अय्यर ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 पारियों में 604 रन बनाए, उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175.07 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकले। पारी को नियंत्रित करने की उनकी क्षमता भी शानदार रही, जिसका अंदाजा 79.1% कंट्रोल रेट से लगाया जा सकता है। इतने जबरदस्त आंकड़ों के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। 30 वर्षीय बल्लेबाज का टीम से बाहर होना उनके प्रशंसकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
श्रेयस को नहीं मिला मौका, डिविलियर्स ने उठाए सवाल
अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति के इस फैसले पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'यह अजीब है कि श्रेयस अय्यर जैसा क्वालिटी खिलाड़ी टीम इंडिया की शुरुआती टीम में जगह नहीं बना रहा है, खासकर जब वह लीडरशिप क्वालिटीज लेकर आता है। शायद टीम में बहुत सारे लीडर और बहुत सारे कप्तान हैं। शायद एक दिन सच्चाई सामने आएगी और हमें पता चलेगा कि श्रेयस को टीम इंडिया में जगह बनाने में मुश्किल क्यों हो रही है।'
डिविलियर्स की टिप्पणी से बिफरे गावस्कर
डिविलियर्स की इस टिप्पणी पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई। उनका मानना है कि भारत क्रिकेट के आंतरिक मामलों पर विदेशी खिलाड़ियों का चर्चा करना या टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'जिन विदेशी खिलाड़ियों का भारतीय क्रिकेट में कोई हिस्सा नहीं है और जिन्हें इसके बारे में बहुत कम जानकारी है, वे इस बहस में कूद पड़ते हैं और आग में घी डालते हैं। चाहे वे खिलाड़ी कितने भी महान क्यों न हों और चाहे वे कितनी भी बार भारत आए हों, भारतीय टीम का चयन पूरी तरह उनके काम से बाहर है।'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच