IMD का पूर्वानुमान: सिर्फ चुनिंदा जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार से बादलों की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं। हालांकि इस बीच माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन प्रदेश के उत्तरी और दिल्ली से सटे जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी जारी रहेगी।
मंगलवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर के साथ ही दिल्ली एनसीआर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली। पूर्वी यूपी में भी सिर्फ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। माैसम विभाग के मुताबिक बुधवार से यूपी में मानसून की सक्रियता घटेगी और अगले चार से पांच दिन प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी की परिस्थितियां रहेंगी।
माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक और वेदर सिस्टम के असर से 31 अगस्त के आसपास यूपी में दोबारा अच्छी मानसूनी बारिश लाैटेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में 27 अगस्त से विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के संकेत हैं।
कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। अगस्त के आखिर में बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक और वेदर सिस्टम के असर से 31 अगस्त के आसपास एक बार फिर अच्छी मानसूनी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव