शादी की खुशियां बदलीं ग़म में, पश्चिम बंगाल से आए परिवार की मौत
पीलीभीत: जिंदगी कभी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां खुशियों की दहलीज पर गम का पहाड़ टूट पड़ता है। पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में शनिवार को हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक ऐसे ही परिवार के लिए काल बन गया। अमरिया क्षेत्र के तुरकुनिया गांव में इमरान की बहन की शादी की तैयारियां पूरे शबाब पर थीं, लेकिन हादसे के बाद अब उसी घर के आंगन में तीन लोगों के शव पहुंचने से मातम पसरा हुआ है।
पश्चिम बंगाल के मदनापुर निवासी जहांगीर (40 वर्ष) अपने परिवार के साथ इमरान के घर शादी की खुशियों में शामिल होने आ रहे थे। पत्नी फरीदा और 10 वर्षीय मासूम बेटे जानेसार के साथ वह हंसी-खुशी सफर पर निकले थे, लेकिन किसे मालूम था कि घर से महज 10 किलोमीटर पहले हुई दुर्घटना उनकी जिंदगी की अंतिम यात्रा बन जाएगी।
हादसे में पहले फरीदा और मासूम बेटे जानेसार की जान गई। इलाज के दौरान रविवार को जहांगीर ने भी दम तोड़ दिया। जिस घर में बरात की तैयारियां हो रहीं थीं, वहां अब सिसकियों और चीखें सुनाई दे रहीं हैं। शादी वाले आंगन में जहां फूलों और रोशनी से सजावट की जानी थी, वहीं तीन जनाजे रखे देख हर आंख नम दिखी।
आसपास गांव से पहुंचे लोग, हर आंख हुई नम
भीषण हादसे में मां-बेटे के साथ पिता के भी दुनिया से चले जाने की खबर फैलते ही तिरकुनिया नसीर गांव स्थित इमरान के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गांव के अलावा आसपास गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। एक साथ तीनों के शवों को रखा देख हर आंख नम हो गई। घर में चीख पुकार की गूंज हर ओर सुनाई दे रही थी। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
शादी के आयोजन को लेकर संशय
इमरान की बहन की सोमवार को शादी होनी थी। इस बीच भीषण हादसे में परिवार के तीन निकट रिश्तेदारों की मौत से तैयारियां थमने के साथ ही खुशियां मातम में बदल गईं हैं। सोमवार को आने वाली बरात को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगी हैं। शादी के आयोजन को लेकर संशय है।
परिजनों के अनुसार, बड़ा आयोजन तो टल ही गया लगता है। घर में तीन शव रखे होने से चीख पुकार का माहौल है। ऐसे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं। वहीं तीनों के शवों को लेने के लिए मृतकों के परिजनों के देर रात तक तिरकुनिया गांव पहुंचने की बात कही जा रही है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी