26 वर्षीय महिला की हत्या, 67 वर्षीय प्रेमी ने पुलिस को सुनाई पूरी दास्तान
धमतरी: छत्तीसगढ़ के घमतरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 67 वर्षीय एक बुजुर्ग प्रेमिका ने अपने 26 वर्षीय महिला प्रेमिका की चरित्र पर संदेह को लेकर चाकू से हमला कर उनकी दर्दनाक हत्या कर दी। वहीं मृतिका के तीन साल के बेटे को घटना में चोटें आई है। पुलिस ने आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
करेलीबड़ी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हसदा नंबर-एक में 23 अगस्त को पोला त्यौहार की रात करीब साढ़े आठ बजे यात्री प्रतीक्षालय के सामने मुख्य मार्ग पर गांव की महिला पुष्पलता मारकंडे उम्र 26 वर्ष की गांव के ही 67 वर्षीय बुजुर्ग जगन्नाथ जांगड़े ने चाकूमार कर हत्या कर दी। इस घटना में महिला के तीन साल के पुत्र को भी चोंटे आई है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद पुलिस में दी। खबर पाकर करेलीबड़ी चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे, प्रधान आरक्षक हेमंत उईके, आरक्षक बलराम सिन्हा सहित स्टाफ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इधर हत्या को अंजाम देने वाला आरोपित जगन्नाथ जांगड़े को पुलिस ने आसपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पुष्पलता जांगड़े घर में अपने तीन साल के बच्चे के साथ रहती थी। उनका पति पिछले एक साल से जेल में है। पुलिस ने आरोपित जगन्नाथ जांगड़े के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। 24 अगस्त रविवार को पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा व पीएम के बाद शव स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
प्रेमिका की चरित्र पर शंका के चलते हुई हत्या
गिरफ्तार आरोपित जगन्नाथ जांगड़े ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमिका पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था। इसी शक और गुस्से में आकर आरोपित ने प्रेमिका को चाकू मारकर उनकी हत्या करना स्वीकार किया।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज