केंद्रीय विद्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को ग्राम पथरिया स्थित नवीन केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे। जहाँ उन्होंने विद्यालय को अपनी ओर से 2 आरओ वाटर प्यूरीफायर, 2 कंप्यूटर सिस्टम, संगीत यंत्र, खेल सामग्री एवं पुस्तकालय के लिए किताबें भेंट कीं। इस दौरान उन्होंने यहां अध्ययनरत बच्चों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री के विद्यालय आगमन पर विद्यार्थियों ने उनका शानदार बैंड धुन गायन के साथ तिलक लगा और सरस्वती वंदना का गायन कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया, साथ ही विद्यालय प्रशासन एवं छात्रों के अभिभावकों ने मंत्री का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। सिंधिया ने बच्चों की कक्षाओं और एक्टिविटी रूम का भ्रमण करते हुए उनसे संवाद भी किया तथा उन्हें वाटर प्यूरीफायर, कंप्यूटर, खेल सामग्री, संगीत यंत्र और पुस्तकें भेंट कीं साथ ही उन्होंने विद्यालय के संचालन एवं शिक्षण वातावरण की सराहना करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सिंधिया की अथक मेहनत से संभव हुआ सपना:
विदित हो कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से विशेष आग्रह किया था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप दिसंबर 2024 में भारत सरकार द्वारा देशभर में दी गई 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी में पथरिया, अशोकनगर का यह विद्यालय भी शामिल था। वर्तमान में विद्यालय में 196 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। आवंटित 5 एकड़ भूमि पर स्थायी परिसर बनने तक यह विद्यालय डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) भवन, पथरिया से संचालित होता रहेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो एंबुलेंस समर्पित:
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अशोकनगर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के तहत अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए की राशि से जिला चिकित्सालय अशोकनगर को 32 लाख रुपए की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस और सिविल अस्पताल चंदेरी को 18 लाख रुपए की बेसिक लाइफ़ सपोर्ट एंबुलेंस प्रदान की। आज उन्होंने दोनों एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी मुंगावली विधायक राव बृजेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी लड्डूराम कोरी केंद्रीय विद्यालय स्टाफ जनप्रतिनिधि गण छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
बाढ़ग्रस्त ग्रामों का किया भ्रमण:
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित तहसील बहादुरपुर के ग्राम बरखेडा जमाल एवं ग्राम गोरा में पहुंचे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा संबंधित ग्राम के प्रभावितों से संवाद करते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं, राहत सामग्री और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्राम बरखेड़ा जमाल में बाढ़ प्रभावित 321 परिवारों को 3 लाख 12 हजार रूपये की राहत राशि तथा ग्राम गोरा में 196 बाढ़ प्रभावितों को 4 लाख 69 हजार रूपये की राशि का वितरण किया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा अतिवर्षा एवं बाढ से प्रभावित ग्रामों के भ्रमण के दौरान प्रभावित लोगों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया।
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख