मनसून ने दिया रिकार्ड झटका, आठ साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बुधवार की देर रात जोरदार बारिश हुई। रात से बृहस्पतिवार सुबह तक यह 120 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते आठ वर्ष के दौरान अगस्त में एक दिन में दर्ज ये सर्वाधिक बारिश है।
इससे पहले राजधानी में वर्ष 2017 के अगस्त में एक दिन में 161.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। ये रिकॉर्ड भी टूटा नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से तीन-चार दिनों के लिए मानसूनी बारिश की सक्रियता में कमी आने के संकेत हैं।
बुधवार को देर शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने दफ्तर और काम से लौट रहे लोगों की परीक्षा ली। बारिश की शुरूआत में से पहले तो लोग जगह-जगह रुक कर इंतजार करते रहे। बाद में बादलों के तेवर देख समझ में आ गया कि अब ये बारिश जल्दी रुकने वाली नहीं। जोरदार बारिश की वजह से रात को न्यूनतम तापमान का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अमौसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 15 अगस्त से तीन चार दिनों के लिए मानसूनी बारिश की सक्रियता में कमी आने के संकेत हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया।
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षा और सड़क दोनों पर फोकस
Narendra Modi से छात्राओं की अपील—महिलाओं के विकास की रफ्तार बनाए रखें
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी