निक जोनस के भाई का पूर्व प्रेमिका से मिला सामना, फैंस हुए इमोशनल
मुंबई : अमेरिकन पॉप बैंड जोनस ब्रदर्स के 20 साल पूरे होने की खुशी में 'जोनस 20: ग्रीटिंग्स फ्रॉम योर होमटाउन’ टूर' का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका में हो रहे इस टूर के पहले ही शो ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में जो जोनस की पूर्व प्रेमिका और फेमस सिंगर डेमी लोवाटो की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। ये वो ही जोड़ी है जिसने साल 2008 की डिज्नी फिल्म ‘कैंप रॉक’ में साथ काम किया था और अब वर्षों बाद एक ही मंच पर साथ नजर आई।
‘कैंप रॉक’ की स्टार जोड़ी फिर साथ
इस स्पेशल परफॉर्मेंस में डेमी और जो ने 'गॉटा फाइंड यू', 'दिस इज मी', 'वुडन्ट चेंज अ थिंग' जैसे क्लासिक गाने गाकर न सिर्फ मंच पर जादू बिखेरा बल्कि दर्शकों को भी भावुक कर दिया। मंच पर निक जोनस ने फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता की कोशिशों से उन्हें भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। शो में निक ने कहा, 'अब वक्त है कि हम सब मिलकर एक बार फिर कैंप रॉक की यादों में खो जाएं।'
स्टेडियम गूंज उठा तालियों से
करीब 52,000 दर्शकों से भरे स्टेडियम में जैसे ही डेमी ने कदम रखा, भीड़ की तालियों से माहौल गूंज उठा। जो और डेमी के स्टेज पर साथ दिखने से न सिर्फ उनके फैंस को नॉस्टैल्जिया हुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो गईं।
जो और डेमी का पुराना रिलेशनशिप
बता दें जो जोनस और डेमी लोवाटो का रियल लाइफ में भी कुछ समय के लिए रिश्ता रहा था। हालांकि ये बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन दोनों की कैमिस्ट्री आज भी फैंस के दिलों में बसी है। वर्षों बाद दोनों का यूं साथ आना, फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला पल था।
निक जोनस का भावुक पोस्ट
कंसर्ट के बाद निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने कहा कि मेटलाइफ स्टेडियम में बचपन के पड़ोस में परफॉर्म करना एक सपना पूरा होने जैसा था। उन्होंने अपने परिवार, फैंस और खास परफॉर्म करने आए सभी मेहमानों का दिल से आभार जताया। निक की पोस्ट पर उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने भी गर्व जाहिर करते हुए कमेंट किया – 'सो प्राउड!'
पूरा परिवार रहा मौजूद
इस इवेंट में सिर्फ डेमी ही नहीं बल्कि जोनस ब्रदर्स का पूरा परिवार भी मंच पर दिखा। केविन जोनस की पत्नी डेनिएल और उनकी बेटियां, साथ ही फ्रेंकलिन जोनस, पिता केविन सीनियर और मां डेनिस जोनस भी मौजूद रहे। परिवार के इस साथ ने शो को और भी खास बना दिया।
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान
युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
एनडीए की बड़ी रणनीति, पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए युवा सांसदों को मिली जिम्मेदारी
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात