मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात
रायपुर : किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर लंबे समय से मांग की जा रही है।
मंत्री नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने मंत्री नेताम के प्रस्ताव पर रामानुजगंज में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वसन दिया।
मंत्री नेताम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान
युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
एनडीए की बड़ी रणनीति, पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए युवा सांसदों को मिली जिम्मेदारी
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात