फेस्टिव सीज़न में ओटीटी पर मचेगा धमाल, एक साथ देखें ये फिल्में और वेब सीरीज
मुंबई : एक तो वीकएंड, उस पर रक्षाबंधन का पर्व। दोहरा मौका है। एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए इस वीकएंड ओटीटी पर भी डबल धमाल होने वाला है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली नई सीरीज और फिल्मों का वीकएंड पर बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी ओटीटी के पिटारे में कई खास फिल्में और सीरीज हैं। जानते हैं....
'वेडनेस 2'
06 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज रिलीज हो चुकी है। हॉरर कॉमेडी सीरीज के पहले सीजन ने दर्शकों की बीच काफी लोकप्रियता बटोरी थी। दूसरा सीजन दो हिस्सों में रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट 06 अगस्त को आ चुका है, दूसरा पार्ट सितंबर में रिलीज होगा।
मिक्की 17, मायासभाः द राइज ऑफ टाइटन्स
बोंग जून हो निर्देशित यह साइंस फिक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। यह एडवर्ड एश्टन के 2022 के उपन्यास मिकी 7 पर आधारित है। 'मिक्की 17' जियो हॉटस्टार पर 07 अगस्त को रिलीज हुई है। इसके अलावा तेलुगु भाषा की पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज 'मायासभाः द राइज ऑफ टाइटन्स' भी 07 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज हुई है।
सालाकार
इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज में सबसे ज्यादा चर्चा 'सालाकार' ने बटोरी हैं। यह भारत-पाकिस्तान की थीम पर आधारित स्पाई थ्रिलर है। इसमें मुकेश ऋषि, नवीन कस्तुरिया और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फारूक कबीर ने किया है। 'सालाकार' 08 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
अरबिया कदली
सत्यदेव और आनंदी अभिनीत यह तेलुगु सीरीज मछुआरों की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर विदेशी जेल में फंस जाते हैं। कठिन हालातों में जीवटता और उम्मीद का दामन थामे रखने को प्रेरित करने वाली इस सीरीज में नासर, रघु बाबू जैसे दिग्गज स्टार्स भी अहम रोल में हैं। यह 08 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
स्टोलन: हीस्ट ऑफ द सेंचुरी और मामन
इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट में 'स्टोलन: हीट ऑफ द सेंचुरी' का विकल्प भी है। यह भी आज शुक्रवार 08 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा फैमिली ड्रामा 'मामन' का विकल्प भी है, जिसकी कहानी दिल छू लेने वाली है। इसे 08 अगस्त से जी5 पर देखा जा सकता है। इसके अलावा तमिल रोमांटिक ड्रामा 'ओहो एंथन बेबी' को 8 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग