कश्मीर में लगातार भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा रोकी
श्रीनगर । कश्मीर में भारी बारिश से बुधवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। पोस्ट में लिखा है कि पहलगाम और बालटाल से अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट में कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने बताया कि बुधवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी दोनों आधार शिविरों से यात्रा शुरू नहीं हो पाई। अब तक 3.93 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई कि गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर यात्रा शिविर से भी कोई यात्री जत्था रवाना नहीं किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिविजनल कमिश्नर के हवाले से बताया गया है कि यात्रा मार्गों पर खराब मौसम के कारण आधार शिविरों से श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि गुरुवार को जम्मू से किसी भी जत्थे को आगे नहीं भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं को स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जाती रहेगी।
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 180 अतिरिक्त सीएपीएफ कंपनियों को सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस की मौजूदा ताकत बढ़ाने के लिए लाया गया है। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से गुफा मंदिर तक के पूरे रास्ते और दोनों आधार शिविरों के रास्ते में सभी पारगमन शिविरों को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कर लिया है।
कानून व्यवस्था पर गरमाई सियासत: पलानीस्वामी ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना
अब आसान नहीं अच्छे ग्रेड! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बदले मूल्यांकन के नियम
सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी: SG बोले- तलाक बेहतर, कोर्ट ने कहा- निष्पक्ष जांच हो
साइबेरिया में बसा ‘मिनी इंडिया’! रूस के ओकुनेवो की अनोखी कहानी
कहीं एफिल टॉवर पर जंग तो कहीं रूस का एयरबेस तबाह, जमीन पर तबाही का मंजर
रवि किशन बोले- ‘पेद्दी’ में है ‘दंगल’ जैसी ताकत, राम चरण को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
मध्य पूर्व से बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका में 60 दिन का सीजफायर, होर्मुज फिर खुलेगा
TMC में बड़ा झटका? ममता की करीबी सांसद काकोली घोष के इस्तीफे की चर्चा तेज
पोस्टर पर बनी महिला के साथ अश्लील हरकत, भूमि पेडनेकर ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
Jabalpur में जैन समाज का मौन जुलूस, साध्वियों की मौत पर जताया आक्रोश