बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' को मिल गई फिल्म
नई दिल्ली। निर्देशक कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा को भला कौन भूल सकता है। पहली ही फिल्म में बतौर बाल कलाकार अदाकारी की शानदार छाप छोड़ने वालीं हर्षाली को अब एक नई फिल्म मिल गई है, जिसका एलान मेकर्स की तरफ से किया गया है।
हर्षाली मल्होत्रा को एक दिग्गज साउथ सुपरस्टार की फिल्म में मौका मिला है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं कि आने वाले समय में वह कौन सी मूवी में दिखाई देंगी।
हर्षाली को मिल गई फिल्म
सलमान खान की बजरंगी भाईजान में जिस तरह से हर्षाली मल्होत्रा ने अपनी क्यूटनेस हर किसी का दिल जीता, उससे ये अनुमान लग गया कि आने वाले समय में वह सिनेमा जगत का बड़ा चेहरा बनेंगी। बॉलीवुड के बाद अब हर्षाली को साउथ सिनेमा में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। दरअसल आने वाले समय में वह साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरि बालाकृष्ण की मोस्ट अवेटेड मूवी अखंडा 2 में दिखाई देंगे।
मेकर्स की तरफ से अखंडा पार्ट 2 में हर्षाली मल्होत्रा की एंट्री पर आधिकारिक मुहर लगी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस मामले की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर की है। इतना ही नहीं नंदमुरि बालाकृष्ण की अखंडा 2 से हर्षाली का का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
इस अनाउंसमेंट के बाद फिल्मी गलियारे में हर्षाली मल्होत्रा के नाम की चर्चा तेज हो गई है। बजरंगी भाईजान के बाद अब किसी फिल्म में हर्षाली की झलक देखने को मिलेगी, जोकि अपने आप में चर्चा का बड़ा विषय है। बता दें कि कुछ समय पहले नंदमुरि बालाकृष्ण की अखंडा 2 का धमाकेदार टीजर वीडियो शेयर किया गया था, जिसने ऑडियंस के दिलों को जीत लिया।
कब रिलीज होगी अखंडा 2
हर्षाली मल्होत्रा की एंट्री के बाद अब अखंडा 2 के लिए सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। गौर किया जाए इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो इसी साल दशहरा के मौके पर 25 सितंबर 2025 को इस एक्शन थ्रिलर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सबका हिसाब होगा
मानसिक दबाव की चपेट में डॉक्टर और NEET स्टूडेंट, MP में बढ़ी काउंसलिंग की जरूरत
राइड के दौरान छेड़खानी का आरोप, वाराणसी में रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
कला, खेल और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अमेरिका में 15 हजार भारतीयों पर संकट, नौकरी गई तो डिपोर्ट का बढ़ा खतरा
AIADMK में बगावत गहराई, तीन विधायकों ने छोड़ा पद; आधव अर्जुन से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं