भीड़ का गुस्सा फूटा: हिस्ट्रीशीटर के रिश्तेदारों द्वारा नाबालिग को चाकू मारने पर थाने का घेराव
छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौदहापारा इलाके के हिस्ट्रीशीटरों के रिश्तेदारों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी है। एक नाबालिग को चाकू मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। इससे नाराज लोगों ने मौदहापारा थाने का घेराव कर दिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
मौदहापारा इलाके का मामला
पुलिस के मुताबिक अभय रक्सेल और अंकुश रात्रे ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार की रात गुंडागर्दी की। इस दौरान मोहल्ले के अहसान को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। अभय रक्सेल हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल का रिश्तेदार है। अंकुश भी हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे का भाई है। मुस्कान और उसके साथियों ने कुछ दिन पहले कबीर नगर इलाके में भी चाकूबाजी किया है। इसके बाद से वह फरार चल रही है।
थाने के सामने प्रदर्शन
गुंडागर्दी से परेशान मौदहापारा के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में लोग थाने के सामने जमा हो गए और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
‘अपनापन’ में क्या हैं शिवराज के अनकहे किस्से? कल होगा विमोचन
IPL 2026 में पंजाब की बयानबाजी बनी मुसीबत, राजस्थान ने निकाला गुस्सा
कपिल देव की जिंदगी का मजेदार वाकया, पुलिस से बचने के लिए भागे होटल
मनाली में ट्रैफिक का बुरा हाल: घंटों जाम में फंसे वाहन, पर्यटक परेशान
पाटन जेल में भ्रष्टाचार का खेल? पूर्व बंदी के खुलासे से प्रशासन में हलचल
फाल्टा हार के बाद ममता का कड़ा संदेश: ‘नतीजे भुगतने होंगे’
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी का हमला, बोले- किस्तों में बढ़ा रहे दाम
कानून व्यवस्था पर गरमाई सियासत: पलानीस्वामी ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना
अब आसान नहीं अच्छे ग्रेड! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बदले मूल्यांकन के नियम
सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी: SG बोले- तलाक बेहतर, कोर्ट ने कहा- निष्पक्ष जांच हो