रानी मुखर्जी ने बेटी को रखा है लाइमलाइट से दूर, जानिए इसके पीछे की खास वजह
Rani Mukherjee: जहां एक तरफ स्टार किड्स पैपराजी के कैमरों से घिरे रहते हैं वहीं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी को जन्म से ही लाइमलाइट से कोसों दूर रखा है. साल 2015 में आदिरा के जन्म से लेकर अब तक एक भी ऑफिशियल फोटो में उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है. एक पॉपुलर एक्ट्रेस होने के बाद बेटी को पूरी तरह लाइमलाइट से दूर रख पाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन रानी ने यह मुश्किल काम बखूबी से किया है और दूसरे सेलिब्रिटी कपल के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है. आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा को अब तक मीडिया और लोगों की नजरों से छिपा कर रखा है.
बेटी को नॉर्मल जीवन देना चाहती है रानी
कॉफी विद करण के आठवें सीजन में होस्ट करण जौहर ने रानी से बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने के पीछे का कारण पूछा था. डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए रानी ने कॉफी विद करण शो में कहा था कि वह बेटी आदिरा को आम बच्चों की तरह एक साधारण जीवन देना चाहती हैं. रानी नहीं चाहती की स्कूल में सभी बच्चों के बीच स्पेशल फील न करें. एक्ट्रेस का मानना है कि ऐसा तभी संभव है जब आदिरा को लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखा जाए. रानी ने यह भी बताया था कि रानी पैपराजी से आदिरा की तस्वीरें नहीं लेने का रिक्वेस्ट करती हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि पैपराजी उनकी बात मानते हैं.
डिलीवरी के बाद फिल्मों से दूरी
रानी मुखर्जी ने साल 2015 में बेटी आदिरा को जन्म दिया था. आदिरा के जन्म के बाद रानी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. एक्ट्रेस अपना सारा समय बेटी को ही दे रही थी लेकिन पति आदित्य चोपड़ा के कहने पर दोबारा फिल्मों में वापसी की. वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में नजर आई थीं. जल्द ही रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग मूवी मर्दानी 3 के साथ अगले साल बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होंगी.
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर