GT vs MI: क्या मुल्लांपुर की पिच फिर बनेगी गेंदबाजों का गढ़? कौन मारेगा बाज़ी?
GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में IPL 2025 के सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है, लेकिन लीग स्टेज के आखिरी कुछ मुकाबलों में टीम को मिली हार के चलते वह टॉप-2 की पोजीशन पर खत्म करने में कामयाबी हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर बात की जाए तो उनके लिए इस सीजन की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार कमबैक करने के साथ लीग स्टेज मैचों का अंत होने पर चौथी पोजीशन पर रहते हुए किया. अब सभी की नजरें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की पिच पर भी टिकी हुई है.
टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना करेगी पसंद
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. क्वालीफायर-1 मैच भी इसी स्टेडियम में खेला गया जिसमें आरसीबी टीम के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला था, नई गेंद से जहां तेज गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए तो वहीं स्पिनर भी इस पिच पर अपना प्रभाव दिखाने में कामयाब रहे. ऐसे में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहेगी ताकि पिच को मिजाज को बेहतर तरीके से समझा जा सके.
अब तक यहां पर IPL के 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं पांच बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है. यहां पर पहली पारी के औसत के स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 160 से 165 रनों के बीच का देखने को मिलता है.
हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी
IPL में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें जीटी का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें 5 मैचों में गुजरात टाइटंस की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है तो वहीं सिर्फ 2 बार ही मुंबई इंडियंस की टीम ने मुकाबला जीता है.
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस की संभावित 11 (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत): साई सुदर्शन, शुभमन गिल, कुसल मेंडिस, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्जी, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
मुंबई इंडियंस की संभावित 11 (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरित असालंका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार/कर्ण शर्मा.
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर