पूजा हेगड़े के करियर में आई गिरावट, सातवीं फिल्म 'रेट्रो' भी नहीं बचा पाई स्थिति
अभिनेत्री पूजा हेगड़े हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी लगातार नजर आती हैं। साउथ इंडस्ट्री से करियर की शुरूआत करने वाली पूजा हेगड़े ने बाद में बॉलीवुड में भी काम किया है। मौजूदा वक्त में पूजा हेगड़े उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनके पास फिल्मों की लाइन लगी है और वो लगातार फिल्में कर रही हैं। इन दिनों भी पूजा हेगड़े की तमिल फिल्म ‘रेट्रो’ सिनेमाघरों में चल रही है। जिसमें वो सूर्या के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से पूजा हेगड़े के करियर पर जैसे ग्रहण सा लग गया है। क्योंकि उनकी पिछली छह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में शामिल हैं। हालिया रिलीज 'रेट्रो' भी चार दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। जानते हैं पूजा की पिछली फिल्मों का कैसा रहा हाल।
देवा : इसी साल के पहले महीने में पूजा हेगड़े शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘देवा’ में नजर आई थीं। ‘देवा’ साउथ की ही फिल्म का रीमेक थी। काफी हाइप बनने के बाद भी देवा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। ‘देवा’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।
किसी का भाई किसी की जान : साल 2023 में पूजा हेगड़े बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। ईद पर आने के बावजूद सलमान खान और पूजा हेगड़े की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म को न तो क्रिटिक्स ने सराहा था और न ही दर्शकों को ये फिल्म पसंद आई थी। लगभग 132 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपना पैसा तक वसूल नहीं कर पाई थी।
सर्कस : पूजा हेगड़े साल 2022 में रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन ‘सर्कस’ का हाल रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों से पूरी तरह से अलग रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो गई।
आचार्य : 2022 में ही पूजा हेगड़े तेलुगु एक्शन फिल्म ‘आचार्य’ में नजर आई थीं। चिरंजीवी और राम चरण दोनों ही इस फिल्म में एकसाथ नजर आए थे। काफी बज क्रिएट होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हो गई थी। लगभग 180 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई थी।
बीस्ट : पूजा हेगड़े और तमिल स्टार विजय दलपति की तमिल फिल्म ‘बीस्ट’ भी बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई थी, जैसी फिल्म से उम्मीद थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।
राधे श्याम : पूजा हेगड़े 2022 में प्रभास के साथ एक बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राधे श्याम’ में नजर आई थीं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो, नतीजे उम्मीदों से उलट सामने आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और उस साल की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म को न तो क्रिटिक्स ने सराहा और न ही दर्शकों ने इस लव स्टोरी को पसंद किया।
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र