अतिरिक्त सलाद मांगने पर नॉनवेज होटल पर मारपीट, दो ग्राहकों पर डाल दिया खौलता हुआ तेल
कांधला कस्बे में कैराना रोड पर नॉनवेज होटल पर सलाद मांगने को लेकर शनिवार देर रात होटल स्वामी के बेटे और ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि गुस्साए होटल मालिक के बेटे ने खौलता तेल ग्राहकों पर उडे़ल दिया। इससे मुनव्वर और आसिफ गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला गुजरान निवासी मुनव्वर और आसिफ देर रात कस्बे के कैराना रोड पर इरफान के नॉनवेज होटल पर खाना खा रहे थे। वहां सलाद मांगे जाने को लेकर होटल मालिक के बेटे साहिल से उनका विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि साहिल और उसके तीन साथियों ने ग्राहकों की पिटाई की। विरोध करने पर होटल मालिक के बेटे ने दोनों पर खौलता तेल उड़ेल दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट