मप्र समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान टीकमगढ़ में दिन में छाया अंधेरा, तेज हवाएं चली
नई दिल्ली । मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान देखने को मिला है। राजस्थान में धूलभरी आंधी चल रही है। वहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज बारिश हुई है। मप्र में शनिवार को फिर अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। टीकमगढ़ में तो दिन में अंधेरा छा गया। यहां दोपहर करीब 3 बजे बाद अचानक तेज आंधी चली। इसके साथ ही बारिश होने लगी। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए। खराब मौसम के चलते शहर में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। विदिशा जिले के गंजबासौदा में करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक आंधी चली। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हुई। छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज पानी गिरा। नर्मदापुरम में सुबह बूंदाबांदी हुई। श्योपुर में तो बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। अशोकनगर और शिवपुरी में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया
सम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर समेत छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में तेज आंधी के साथ ओले गिरने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी भी है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट