SP सांसद सुमन पर हमले के बाद रघुराज सिंह का बयान, बोले- ‘जैसा किया वैसा भुगतना होगा’
राणा सांगा को लेकर टिप्पणी किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन लगातार निशाने पर हैं. कल रविवार को सुमन के काफिले पर फेंके गए टायर फेंके गए. हालांकि इस हादसे में बाल-बाल बच गए. अब उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने इस हमले पर कहा कि इनके साथ तो ऐसा ही होगा.
रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर कथित रूप से करणी सेना के लोगों ने टायर फेंककर हमला किया, इस पर दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा, “ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं, इनके साथ तो ऐसा होना ही है, यह अपने बाप को बाप कहने के लिए तैयार नहीं है.”
ये मुगलों को अपना बाप कहते हैं- रघुराज
सुमन पर निशाना साधते हुए रघुराज सिंह ने आगे कहा, “ये लोग सिर्फ वोट की खातिर मुगलों को और आक्रांताओं को अपना बाप कहते हैं, तो इस लिए इनके साथ तो ऐसा ही होगा, ये जहां भी जाएंगे पूरे देश में ऐसी ही स्थिति उनके साथ बनेगी.”
रघुराज ने यह भी कहा, “मैं तो उन बच्चों की जमकर तारीफ करता हूं जिन्होंने यह काम किया. उन्होंने यह ठीक किया है इन्हें हर मोर्चे पर विफल करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि यह बेईमान एक समाज से लड़ाई लड़ रहा है. जबकि राणा सांगा ने 80 घाव होने के बाद भी देश के लिए लड़ाई लड़ी थी.
ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहींः रघुराज सिंह
सिंह बिरादरी के लोगों पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की ओर से लगातार हमले पर रघुराज ने कहा कि आने वाले चुनाव में हम अखिलेश यादव को भी बता देंगे कि ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं होगा.
इससे पहले राज्यसभा सांसद सुमन के काफिले पर गभाना टोल बूथ के पास कथित रूप से करणी सेना के लोगों ने टायर फेंककर हमला किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक टायर फेंके जाने की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई. इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गए.
पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. साथ ही संबंधित चौकी प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक (ASP, City) एमएस. पाठक ने बताया, “सपा के राज्यसभा सांसद सुमन को इलाके से सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.”
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट