सीहोर में बांग्लादेशी रोहिंग्या गिरफ्तार, कुक बनकर कर रहा था खाना सप्लाई
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में पिछले कई सालों से रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसके बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठिया होने की आशंका जताई जा रही है. यह व्यक्ति एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता है. पुलिस को यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिली, जिसके आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने उसे उसके घर से हिरासत में ले लिया.
उसकी गतिविधियों से स्थानीय लोगों को हुई शंका
ग्राम पंचायत अल्हादाखेड़ी के सरपंच और सचिव ने भी इस संदिग्ध व्यक्ति को लेकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्राम सारंगाखेड़ी के लोटिया फार्म क्षेत्र में रह रहा था और उसकी गतिविधियां ग्रामीणों को काफी समय से संदेहास्पद लग रही थीं. पंचायत से जब उसका बायोडाटा निकाला गया तो पता चला कि वह करीब 5 साल पहले यहां आया था.
जाली दस्तावेजों के जरिए बनाए आधार और वोटर कार्ड
संदिग्ध व्यक्ति ने 2020 में सीहोर में ही आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवा लिए थे. सरपंच के अनुसार, पूर्व सरपंच ने अपने लेटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र जारी किया था, जिसके आधार पर पते का संशोधन करवा कर उसने आधार और समग्र आईडी के लिए आवेदन किया. पुलिस पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद सिराज बताया है. हालांकि उसके आधार कार्ड में दिए गए नाम से इसमें भिन्नता पाई गई है, जिससे उसकी पहचान को लेकर और भी संदेह गहरा गया है.
पुलिस कर रही है दस्तावेजों की गहन जांच
सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि "कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उसके कमरे से सीहोर का आधार कार्ड और समग्र आईडी भी मिली है. उसके दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. यदि यह व्यक्ति वाकई बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठिया पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी."
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट
दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो एजेंट गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पदोन्नति आरक्षण की राह आसान: ST-SC वर्ग के लिए बनेगा 'क्वांटिफिएबल डेटा'
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
रायपुर में कमिश्नरेट का खौफ: सेंट्रल जोन पुलिस ने 159 वारंटियों को दबोचा
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब