योगी आदित्यनाथ का ऐलान: आतंकवाद के अंत की प्रक्रिया शुरू, जवाब सख्त होगा
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को आज कानपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कानपुर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम के अंदर पर्यटकों के साथ जो आतंकी हमला हुआ उसमें शुभम की भी मौत हो गई. कानपुर के शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी. उन्होंने कहा कि ये एक क्रूर विभत्स कार्य है. दुनिया के हर समाज ने निंदा की है.सीएम योगी ने कहा कि घटना बताती है कि आतंक अब अंतिम सांस ले रहा है. बहू-बेटियों के सामने सिंदूर उजाड़ा जाए. कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं करता. आतंक के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है. ये वो सरकार नहीं है जो आतंक में भी वोट बैंक देखती हो. ऐसे विषैले फनों को कुचलने का काम होगा. सीएम योगी ने कहा कि ये वो सरकार नहीं है जो आतंक के मुकद्मों को वापस लेती है. ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में शुभम के परिवार से भी मुलाकात की.
जीरो टॉलरेंस की नीति पर हो रहा है काम
सीएम योगी ने कहा कि यह आतंकियों का बेहद कायराना हमला है. सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. केंद्रीय गृह मंत्री ने इलाकों का निरीक्षण किया है और आतंकवाद की समस्या के समाधान के लिए आगे भी कदम उठाए जाएंगे. देश को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करना चाहिए. मैं शुभम द्विवेदी के परिवार से मिला हूं.
आज उसका अंतिम संस्कार होगा. शुभम द्विवेदी परिवार का इकलौता बेटा था. परिवार शोक में है. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. देश उनके साथ खड़ा है. मैं यह भी आश्वासन देता हूं कि इस जघन्य घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह दोहरी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.
शुभम की पत्नी बोलीं बदला चाहिए
शुभम की पत्नी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आतंकियों ने मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मारी है. योगी जी हमें कड़ा बदला चाहिए. आप इसका बदला लो. यह कहते हुए वो रोने लगीं.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक