नर्मदापुरम में सनसनीखेज डबल मर्डर: मां-बेटी की हत्या, एक शव घर में, दूसरा गली में पाया गया
नर्मदापुरम: नर्मदापुरम के पीलीखंती में रविवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां परिवारिक विवाद के चलते दो महिलाओं की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. दोनों ही महिलाएं आपस में मां बेटी थीं. एक महिला का शव घर के आंगन में तो दूसरी महिला का शव गली में ही कुछ दूरी पर मिला. घटना की सूचना लगते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
मां-बेटी की बेरहमी से हत्या
पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच की है. मालवीय हॉस्पिटल के पीछे पीलीखंती में दो महिलाओं की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. एक महिला का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था तो वही दूसरी महिला का शव गली में ही कुछ दूर पर पड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक, दोनों ही महिलाएं मां बेटी थीं. मां का नाम पूजा मौर्य तो बेटी का नाम पल्लवी मौर्य था. दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है. दोनों महिलाएं खून से लथपथ पड़ी थीं. इधर घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
पुलिस को मिले सबूत, पारिवारिक विवाद आया सामने
नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरुकरण सिंह ने बताया कि, '' रविवार शाम करीब 6 बजे के बीच में पीलीखंती क्षेत्र में दो डेड बॉडी मिली हैं. जिसको लेकर तस्दीक में पाया गया कि दो महिलाएं आपस में मां बेटी हैं. पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया. पुलिस को मौके से बहुत सारे साक्ष्य मिले हैं. जल्दी ही इस प्रकरण का खुलासा किया जाएगा.'' उन्होंने बताया कि, कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है. प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में हत्या होना सामने आ रहा है.''
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स फिसला; जानें कहां तक जा सकते हैं भाव