केसरी: चैप्टर 2 में अनन्या की भूमि से खुश है पिता चंकी पांडे
मुंबई । जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म केसरी: चैप्टर 2 रिलीज हो चुकी है। अभिनेता अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म में अनन्या पांडे अहम भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता चंकी पांडे ने बेटी के लिए पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें अनन्या पर गर्व है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर चंकी पांडे ने मुर्गी और अंडे का उदाहरण देते हुए प्रीमियर नाइट में शामिल होने के लिए आभार जताया और कहा कि उन्हें अनन्या पर गर्व है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ पहले क्या आया मुर्गी या अंडा? सिनेमैटिक वंडर ‘केसरी 2’ प्रीमियर नाइट का हिस्सा बनने के लिए अनन्या पांडे आप पर मुझे गर्व है।” 13 अप्रैल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी फिल्म में अनन्या पांडे अपने करियर में निभाए गए अब तक के एकदम अलग किरदार में नजर आई। वह पहली बार पर्दे पर इस तरह की गंभीर भूमिका में दिखेंगी।
‘केसरी 2’ में अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है, जो जलियांवाला हत्याकांड के वक्त अहम भूमिका निभाती हैं। फिल्म में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो कोर्ट रूम में जलियांवाला का सच दुनिया के सामने लाने और ब्रिटिश राज के खिलाफ दहाड़ते नजर आएंगे। वहीं, आर माधवन वकील नविल मेककिनले के किरदार में हैं, जो ब्रिटिश राज की ओर से कोर्ट में अक्षय का सामना करते हैं।
फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं, जो केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के दर्शकों के देखने के लिए ही सही माने गए हैं। जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों में भी बदलाव किए। फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे, 16 मिनट है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया ने किया है।
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स फिसला; जानें कहां तक जा सकते हैं भाव