रायपुर में दो सौ रुपए के लिए मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, पत्नी पर भी किया था हमला
रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सौ रुपए न देने पर बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां की हथौड़े से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ई-रिक्शा चालक प्रदीप देवांगन जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता खरीदना चाहता था। उसके पास 600 रुपए थे और उसे 200 रुपए और चाहिए थे। जब उसने अपनी मां से पैसे मांगे और उन्होंने इनकार किया, तो गुस्से में आकर प्रदीप ने बिस्तर पर लेटी अपनी मां के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर जब उसकी पत्नी बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया। यह सब देख आरोपी का 15 वर्षीय बेटा घर से भागकर पड़ोसियों को बुलाने गया। पड़ोसियों की मदद से सास और बहू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वृद्धा की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद